Question
Download Solution PDF'टिप्पण' की भाषा होना चाहिए:
This question was previously asked in
Uttarakhand Police Constable Official Paper (Held On: 18 Dec 2022)
Answer (Detailed Solution Below)
Option 3 : वस्तु प्रधान
Free Tests
View all Free tests >
UK Police Constable मानसिक योग्यता एवं तर्कशक्ति ST 1
2.7 K Users
20 Questions
20 Marks
24 Mins
Detailed Solution
Download Solution PDF'टिप्पण' की भाषा होना चाहिए: वस्तु प्रधान
Key Points
- 'टिप्पण' की भाषा का वस्तु प्रधान होना चाहिए, इसका अर्थ यह है कि टिप्पणी या वर्णन मुख्य रूप से विषय (वस्तु) पर केंद्रित होना चाहिए।
- उदाहरण: यदि आप किसी पुस्तक पर टिप्पणी लिख रहे हैं,
- तो आपकी टिप्पणी पुस्तक की सामग्री, लेखन शैली, उपयोगीता आदि पर आधारित होनी चाहिए, न कि लेखक के बारे में व्यक्तिगत राय पर।
- उदाहरण टिप्पणी: "यह पुस्तक जीवन के वास्तविक प्रश्नों से जुड़ी हुई है।
- लेखक ने सरल शब्दों में गहरे विचार प्रस्तुत किए हैं। इसे पढ़कर पाठक आत्मनिरीक्षण के लिए प्रेरित होता है।"
Important Pointsटिप्पण:-
- प्रशासनिक पत्राचार में टिप्पण तथा आलेखन का विशेष महत्व होता है।
- कार्यालय में आएँ पत्र पर अथवा कार्यालय की स्वतंत्र आवश्यकताओं की संपूर्ति के लिए टिप्पणी तैयार की जाती है।
- टिप्पणी का अर्थ है- पत्र अथवा पत्र-संदर्भ के बारे में आवश्यक जानकारी तथा टिप्पणीकार का कार्यालय के विधिविधान के अन्तर्गत उस पर अपना सुझाव देना।
Additional Informationटिप्पण की विशेषताएँ-
- संक्षिप्तता:
- टिप्पण का मुख्य उद्देश्य कम शब्दों में अधिक जानकारी देना है, इसलिए यह संक्षिप्त और सुस्पष्ट होना चाहिए।
- स्पष्टता:
- टिप्पण में भाषा स्पष्ट और सुबोध होनी चाहिए, ताकि अधिकारी को समझने में कोई परेशानी न हो।
- क्रमबद्धता:
- टिप्पण में विचारों और तथ्यों को क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि अधिकारी को विषय को समझने में आसानी हो।
- तटस्थता:
- टिप्पण लिखते समय व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत विचारों और भावनाओं से दूर रहना चाहिए और केवल तथ्यों पर ध्यान देना चाहिए।
- भाषा की शुद्धता:
- टिप्पण की भाषा शुद्ध और व्याकरणिक रूप से सही होनी चाहिए।
- प्रभावशीलता:
- टिप्पण को प्रभावी ढंग से लिखना चाहिए, ताकि अधिकारी को निर्णय लेने में मदद मिल सके।
- शैली:
- टिप्पण लेखन में एक विशिष्ट शैली होनी चाहिए, जो कि कार्यालयी हिंदी के अनुरूप हो।
- तारतम्यता:
- टिप्पण में तथ्यों के बीच एक संबंध और क्रम होना चाहिए, जिससे विषय को समझना आसान हो।
Last updated on Feb 21, 2025
-> The Hall Ticket for Physical Efficiency Test of Uttarakhand Police Constable has been released.
-> Uttarakhand Police Constable Notification 2024 was released for 2000 Vacancies of Constable District Police (Male) and Constable PAC/IRB (Male) under the Uttarakhand Police Department.
-> The Written test is tentatively scheduled for 15th June 2025.
-> The selected candidates under the recruitment process will get Uttarakhand Police Constable Salary range between Rs. 21,700 to Rs. 69,100.