निम्नलिखित में से कौन सा साधन ई.वी.एस. में रचनात्‍मक आकलन के लिए उपयोग किया जा सकता है?

This question was previously asked in
CTET Paper 1 - 22nd Dec 2021 (English-Hindi-Sanskrit)
View all CTET Papers >
  1. सहपाठी आकलन
  2. स्‍वयं आकलन
  3. अवलोकन
  4. उपाख्यानात्मक अभिलेख

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : उपाख्यानात्मक अभिलेख
Free
CTET CT 1: TET CDP (Development)
71.6 K Users
10 Questions 10 Marks 8 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

आकलन उपकरण एक विशेष विषय क्षेत्र में एक छात्र की शैक्षणिक क्षमताओं, प्रवाह और कौशल को निर्धारित करने के साथ-साथ उस विषय क्षेत्र में अकादमिक दक्षता की दिशा में उनकी प्रगति को निर्धारित करने की तकनीकें हैं।

Key Pointsरचनात्मक आकलन से तात्पर्य संपूर्ण अधिगम और शिक्षण प्रक्रिया में छात्र की प्रगति की निगरानी के लिए आकलन से है।

  • यह मुख्य रूप से प्राप्तांक (ग्रेडिंग) और श्रेणीकरण (रैंकिंग) के बजाय छात्रों की जरूरतों को खोजने और निदान करने पर केंद्रित है। 
  • दत्त कार्य, परियोजनाओं, पोर्टफोलियो, उपाख्यानात्मक अभिलेखों ,रेटिंग पैमाना (रेटिंग स्केल), प्रश्नोत्तरी (क्विज़) आदि रचनात्मक आकलन के लिए उपयुक्त उपकरण हैं।
    • उपाख्यानात्मक अभिलेख - एक उपाख्यानात्मक अभिलेख एक संपूर्ण वर्णनात्मक वर्णन है जिसे बच्चों के एक विशिष्ट व्यवहार या अंत:क्रिया के बाद दर्ज किया जाता है।
      • यह शिक्षक को अधिगम की गतिविधियों की योजना बनाने, परिवारों को जानकारी प्रदान करने और अधिगम के अंतराल को पहचानने में मदद करता है।
      • उनका उपयोग छात्रों के कार्यों, कौशल और दृष्टिकोण के विशिष्ट अवलोकनों पर नज़र रखने के लिए किया जाता है।

अत:, हम यह निष्कर्ष निकालते हैं कि ई.वी.एस. में रचनात्मक आकलन के लिए उपाख्यानात्मक अभिलेखों का उपयोग किया जा सकता है।

Additional Information

  • अवलोकन का अर्थ चीजों को एक उद्देश्य से देखना है। यह ई.वी.एस. में एक महत्वपूर्ण आकलन उपकरण है क्योंकि यह छात्रों के दृष्टिकोण और मूल्यों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
  • स्‍वयं आकलन- यह किसी की पहचान के महत्वपूर्ण पहलुओं का मूल्यांकन करने के लिए स्वयं की जांच करने की प्रक्रिया है।
  • सहपाठी आकलन- यह वह प्रक्रिया है जिसमें शिक्षार्थी अपने सहपाठियों का मूल्यांकन करते हैं।
Latest CTET Updates

Last updated on Apr 30, 2025

-> The CTET 2025 Notification (July) is expected to be released anytime soon.

-> The CTET Exam Date 2025 will also be released along with the notification.

-> CTET Registration Link will be available on ctet.nic.in.

-> CTET is a national-level exam conducted by the CBSE to determine the eligibility of prospective teachers.  

-> Candidates can appear for CTET Paper I for teaching posts of classes 1-5, while they can appear for CTET Paper 2 for teaching posts of classes 6-8.

-> Prepare for the exam with CTET Previous Year Papers and CTET Test Series for Papers I &II.

More Assessment Questions

More Evaluation Systems Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti rummy teen patti joy official teen patti mastar