छुट और अंकित मूल्य MCQ Quiz in हिन्दी - Objective Question with Answer for Discount and MP - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें

Last updated on Jul 11, 2025

पाईये छुट और अंकित मूल्य उत्तर और विस्तृत समाधान के साथ MCQ प्रश्न। इन्हें मुफ्त में डाउनलोड करें छुट और अंकित मूल्य MCQ क्विज़ Pdf और अपनी आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

Latest Discount and MP MCQ Objective Questions

छुट और अंकित मूल्य Question 1:

दो वस्तुओं P और Q के क्रय मूल्य क्रमशः "y" रुपये और "(2y - 1000)" रुपये है। यदि दुकानदार वस्तु P को 20% लाभ पर और वस्तु Q को 25% लाभ पर बेचता है और यदि उसने वस्तु P और Q दोनों पर 20% की छूट दी है। दोनों वस्तुओं P और Q के अंकित मूल्यों का योग 10000 रुपये है, तो "y" का मान ज्ञात कीजिए।

  1. 2000 रुपये
  2. 2250 रुपये
  3. 2500 रुपये
  4. 2750 रुपये
  5. 3000 रुपये
Enroll For Free Now

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : 2500 रुपये

Discount and MP Question 1 Detailed Solution

मान लीजिए कि क्रय मूल्य (CP):

वस्तु P = y

वस्तु Q = (2y - 1000)

अंकित मूल्य (MP):

P को 20% लाभ पर बेचा गया है, इसलिए (SP) = y × 1.20

Q को 25% लाभ पर बेचा गया है, इसलिए (SP) = (2y - 1000) × 1.25

इसके अलावा, दोनों पर 20% छूट ⇒ SP = MP × 0.80 ⇒ MP = SP ÷ 0.80

P का (MP):

⇒ MPP = (y × 1.20) ÷ 0.80 = y × 1.5

Q का (MP):

⇒ MPQ = [(2y - 1000) × 1.25] ÷ 0.80 = (2y - 1000) × 1.5625

कुल MP = 10000:

⇒ y × 1.5 + (2y - 1000) × 1.5625 = 10000

⇒ 1.5y + 1.5625 × 2y - 1.5625 × 1000 = 10000

⇒ 1.5y + 3.125y - 1562.5 = 10000

⇒ 4.625y = 10000 + 1562.5 = 11562.5

⇒ y = 11562.5 ÷ 4.625 = 2500

इस प्रकार, सही उत्तर 2500 रुपये है।

छुट और अंकित मूल्य Question 2:

एक वस्तु को ₹8,100 में खरीदा गया था। इसके मूल्य में 40% की वृद्धि की गई है। इसके बाद इसे अंकित मूल्य पर 15% की छूट पर बेचा जाता है। लेनदेन पर प्रतिशत लाभ क्या था?

  1. 20%
  2. 18%
  3. 19%
  4. 17%

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : 19%

Discount and MP Question 2 Detailed Solution

दिया गया है:

क्रय मूल्य (CP) = ₹8,100

40% की वृद्धि → अंकित मूल्य (MP) = CP + CP का 40%

छूट = अंकित मूल्य पर 15%

प्रयुक्त सूत्र:

अंकित मूल्य = \(CP \times \left(1 + \frac{40}{100}\right)\)

विक्रय मूल्य (SP) = \(MP \times \left(1 - \frac{15}{100}\right)\)

लाभ % = \(\frac{SP - CP}{CP} \times 100\)

गणना:

MP = 8100 × 1.40 = ₹11,340

SP = 11,340 × 0.85 = ₹9,639

लाभ = 9,639 - 8,100 = ₹1,539

लाभ % = (1,539 ÷ 8,100) × 100 = 19%

इसलिए, लेनदेन पर प्रतिशत लाभ 19% है।

छुट और अंकित मूल्य Question 3:

एक बुकशेल्फ का अंकित मूल्य ₹3,100 है, जो क्रय मूल्य से 25% अधिक है। इसे अंकित मूल्य पर 12% की छूट पर बेचा जाता है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  1. 9%
  2. 8%
  3. 10%
  4. 11%

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : 10%

Discount and MP Question 3 Detailed Solution

दिया गया है:

अंकित मूल्य (MP) = ₹3,100

क्रय मूल्य (CP) = ?

छूट = 12%

अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से 25% अधिक है।

प्रयुक्त सूत्र:

1. MP = CP × (1 + 25/100)

2. विक्रय मूल्य (SP) = MP × (1 - छूट/100)

3. लाभ प्रतिशत = [(SP - CP)/CP] × 100

गणना:

MP = CP × (1 + 25/100)

⇒ ₹3,100 = CP × (1.25)

⇒ CP = ₹3,100 / 1.25

⇒ CP = ₹2,480

SP = MP × (1 - छूट/100)

⇒ SP = ₹3,100 × (1 - 12/100)

⇒ SP = ₹3,100 × 0.88

⇒ SP = ₹2,728

लाभ प्रतिशत = [(SP - CP)/CP] × 100

⇒ लाभ प्रतिशत = [(₹2,728 - ₹2,480)/₹2,480] × 100

⇒ लाभ प्रतिशत = [₹248/₹2,480] × 100

⇒ लाभ प्रतिशत = 0.1 × 100

⇒ लाभ प्रतिशत = 10%

∴ सही उत्तर विकल्प (3) है।

छुट और अंकित मूल्य Question 4:

एक वस्तु को ₹1,300 में खरीदा जाता है। इसके मूल्य में 35% की वृद्धि की जाती है। इसके बाद इसे अंकित मूल्य पर 20% की छूट पर बेचा जाता है। लेनदेन पर प्रतिशत लाभ क्या था?

  1. 6%
  2. 10%
  3. 7%
  4. 8%

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : 8%

Discount and MP Question 4 Detailed Solution

दिया गया है:

क्रय मूल्य (CP) = ₹1300

35% की वृद्धि

दी गई छूट = 20%

प्रयुक्त सूत्र:

अंकित मूल्य (MP) = CP × (1 + मूल्यवृद्धि%)

विक्रय मूल्य (SP) = MP × (1 − छूट%)

लाभ% = ((SP − CP) ÷ CP) × 100

गणनाएँ:

⇒ MP = 1300 × (1 + 35/100) = 1300 × 1.35 = ₹1755

⇒ SP = 1755 × (1 − 20/100) = 1755 × 0.80 = ₹1404

⇒ लाभ = 1404 − 1300 = ₹104

⇒ लाभ% = (104 ÷ 1300) × 100 = 8%

∴ प्रतिशत लाभ = 8%

छुट और अंकित मूल्य Question 5:

एक मेज का अंकित मूल्य ₹7,725 है, जो क्रय मूल्य से 25% अधिक है। इसे अंकित मूल्य पर 4% की छूट पर बेचा जाता है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  1. 19%
  2. 21%
  3. 20%
  4. 22%

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : 20%

Discount and MP Question 5 Detailed Solution

दिया गया है:

अंकित मूल्य (MP) = ₹7,725

क्रय मूल्य (CP) = MP / 1.25 = ₹7,725 / 1.25

छूट = MP का 4%

विक्रय मूल्य (SP) = MP - छूट

प्रयुक्त सूत्र:

लाभ प्रतिशत = \(\dfrac{SP - CP}{CP} \times 100\)

गणना:

CP = ₹7,725 / 1.25

⇒ CP = ₹6,180

छूट = ₹7,725 का 4%

⇒ छूट = ₹7,725 × 4 / 100

⇒ छूट = ₹309

SP = MP - छूट

⇒ SP = ₹7,725 - ₹309

⇒ SP = ₹7,416

लाभ प्रतिशत = \(\dfrac{SP - CP}{CP} \times 100\)

⇒ लाभ प्रतिशत = \(\dfrac{7,416 - 6,180}{6,180} \times 100\)

⇒ लाभ प्रतिशत = \(\dfrac{1,236}{6,180} \times 100\)

⇒ लाभ प्रतिशत = 20%

∴ सही उत्तर विकल्प (3) है।

Top Discount and MP MCQ Objective Questions

एक दुकानदार, अंकित मूल्य पर 15 प्रतिशत छूट पर रेडियो बेचने पर 25 प्रतिशत का लाभ प्राप्त करता है। रेडियो के अंकित मूल्य और क्रय मूल्य के अनुपात को ज्ञात कीजिए।

  1. 17 : 25
  2. 25 : 27
  3. 27 : 25
  4. 25 : 17
  5. कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : 25 : 17

Discount and MP Question 6 Detailed Solution

Download Soln PDF

दिया है:

लाभ = 25 प्रतिशत

छूट = 15 प्रतिशत

सूत्र:

MP/CP = (100 + लाभ%)/(100 - छूट%)

MP = अंकित मूल्य

CP = क्रय मूल्य

गणना:

हम जानते हैं कि –

MP/CP = (100 + लाभ %)/(100 – छूट %)   ………. (1)

दिए गए सभी मानों को समीकरण (1) में रखिये तब हम प्राप्त करते हैं

MP/CP = (100 + 25)/(100 – 15)

⇒ 125/85

⇒ 25/17

∴ रेडियो के अंकित मूल्य और क्रय मूल्य का अनुपात 25 ∶ 17 होगा

एक वस्तु के अंकित मूल्य पर क्रमशः 40% और 20% की दो क्रमिक छूटें 988 रुपये की एकल छूट के बराबर हैं। वस्तु का अंकित मूल्य (रुपये में) क्या है?

  1. 1,900
  2. 2,200
  3. 2,470
  4. 2,070

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 1,900

Discount and MP Question 7 Detailed Solution

Download Soln PDF

दिया गया है:

दो छूट = 40% और 20%

सूत्र:

दो छूट a% और b% हैं।

कुल छूट = \((a +b)- \frac{ab}{100}\)

छूट राशि = (अंकित मूल्य) × (छूट %)/100

गणना:

एकल छूट = \((40 +20)- \frac{40\times 20}{100}\) = 52%

⇒ 52 = 988/अंकित मूल्य × 100

⇒ अंकित मूल्य = 1900

∴ वस्तु का अंकित मूल्य 1900 रुपये है।

एक किराने की दुकान 500 रुपये और उससे अधिक की खरीद पर 10% की छूट दे रही है। 250 रुपये से अधिक लेकिन 500 रुपये से कम मूल्य की खरीद पर 5% की छूट दी जाती है। यदि तुरंत नकद भुगतान किया जाता है तो अतिरिक्त 1% की छूट दी जाती है। यदि ग्राहक 25 पैकेट बिस्कुट खरीदता है और एक पैकेट बिस्कुट का मूल्य 30 रुपये है, तो उसे कितना नकद भुगतान करना होगा?

  1. 670.25 रुपये
  2. 668.25 रुपये
  3. 675 रुपये
  4. 667.05 रुपये

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : 668.25 रुपये

Discount and MP Question 8 Detailed Solution

Download Soln PDF

दिया गया है:

एक किराने की दुकान 500 रुपये और उससे अधिक की खरीद पर 10% की छूट दे रही है। 250 रुपये से अधिक लेकिन 500 रुपये से कम मूल्य की खरीद पर 5% की छूट दी जाती है। यदि तुरंत नकद भुगतान किया जाता है तो अतिरिक्त 1% की छूट दी जाती है।

वह बिस्कुट के 25 पैकेट खरीदता है और एक पैकेट बिस्कुट का मूल्य 30 रुपये है।

प्रयुक्त अवधारणा:

1. A% और B% दो क्रमिक छूट के बाद अंतिम छूट प्रतिशत \((A + B - {AB \over 100})\%\)

2. विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (1 - छूट%)

गणना:

कुल बिल मूल्य = 25 × 30 = 750 रुपये 

चूँकि, उसने नकद में भुगतान किया था, इसलिए उसे 10% और 1% की दो क्रमिक छूट मिलेगी।

इसलिए, अंतिम छूट = 10 + 1 - (10 × 1)/100 = 10.9%

अब, उसे भुगतान करना होगा = 750 × (1 - 10.9%) = 668.25 रुपये 

∴ उसे 668.25 रुपये का भुगतान करना होगा।

एक दुकानदार अपनी वस्तुओं पर क्रय मूल्य से 30% अधिक मूल्य अंकित करता है और अंकित मूल्य पर 10% की छूट देता है। 6.5% अतिरिक्त लाभ अर्जित करने के लिए, उसे अंकित मूल्य पर कितनी प्रतिशत छूट देनी चाहिए?

  1. 5
  2. 4
  3. 6
  4. 5.5

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 5

Discount and MP Question 9 Detailed Solution

Download Soln PDF

दिया गया है:

वस्तुओं पर अंकित अधिक मूल्य = 30%

छूट प्रतिशत = 10%

प्रयुक्त सूत्र:

विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य + लाभ

लाभ प्रतिशत = लाभ/क्रय मूल्य × 100

छूट = अंकित मूल्य - विक्रय मूल्य

छूट प्रतिशत = छूट/अंकित मूल्य × 100 

गणना:

माना क्रय मूल्य = 100a 

अंकित मूल्य = 100a + 100a × 30/100 = 130a 

छूट के बाद विक्रय मूल्य = 130a - 130a × 10/100 

⇒ 117a 

6.5% अधिक लाभ के लिए विक्रय मूल्य = 117a + 100a × 6.5/100 

⇒ 117a + 6.5a = 123.5a 

∴ नया छूट प्रतिशत = (130a -123.5a)/130 × 100 

⇒ 5%

त्वरित विधि F1 Ashish Ravi 28.10.21 D1

एक दुकानदार अपनी वस्तुओं पर 40% की छूट देता है और फिर भी 20% का लाभ कमाता है। एक दुकानदार एक वस्तु के लिए कितने क्रय मूल्य का भुगतान करता है, जिसका अंकित मूल्य ₹2,400 है?

  1. ₹1,728
  2. ₹1,200
  3. ₹1,440
  4. ₹1,132

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : ₹1,200

Discount and MP Question 10 Detailed Solution

Download Soln PDF

दिया गया है:

वस्तु का अंकित मूल्य = 2,400 रुपये

दी जाने वाली छूट = 40%

अर्जित लाभ = 20%

प्रयुक्त सूत्र:

विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य (MP) - दी जाने वाली छूट

लाभ = विक्रय मूल्य (SP) - क्रय मूल्य (CP)

गणना:

प्रश्नानुसार,

माना अंकित मूल्य (MP) 100x है।

छूट = 40%

विक्रय मूल्य = 100x - 40x = 60x

इस SP = 60x से, वह लाभ = 20% अर्जित करता है।

इसलिए, CP = 60x ÷ 120 × 100 = 50x

CP MP SP
50x      100x 60x
  2400 (दिया गया है)  

CP = 2400 ÷ 100 × 50 = 1200

∴ अभीष्ट क्रय मूल्य 1200 है।

रिया ₹3,840 की खरीदारी पर दी गई 30% की छूट या 25% और 5% की क्रमागत दो छूटों के बीच निर्णय नहीं कर सकी। दोनों छूटों के बीच कितना अंतर है?

  1. ₹44
  2. ₹48
  3. ₹42
  4. ₹46

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : ₹48

Discount and MP Question 11 Detailed Solution

Download Soln PDF

दिया गया है:

रिया ₹3,840 की खरीदारी पर दी गई 30% की छूट या 25% और 5% की क्रमागत दो छूटों के बीच निर्णय नहीं कर सकी। 

प्रयुक्त अवधारणा:

1. A% और B% की क्रमागत दो छूटों के बाद अंतिम छूट प्रतिशत \((A + B - {AB \over 100})\%\)

2. छूट = अंकित मूल्य × छूट%

गणना:

25% और 5% की क्रमागत दो छूटों के लिए अंतिम छूट% =\(25 + 5 - \frac {25 × 5}{100}\) = 28.75%

छूट% के बीच का अंतर = 30 - 28.75 = 1.25%

अब, छूट के बीच का अंतर = 3840 × 1.25% = ₹48

∴ दोनों छूटों के बीच का अंतर ₹48 है।

एक दुकानदार ने क्रय मूल्य से 16,500 रुपये अधिक मूल्य अंकित किया। यदि दुकानदार ग्राहक को 8% की छूट देता है तो वह 10% की छूट देने की तुलना में 3630 रुपये अधिक प्राप्त करेगा। क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

  1. 1,45,000 रुपये
  2. 1,67,000 रुपये
  3. 1,65,000 रुपये
  4. 1,23,000 रुपये
  5. 1,14,000 रुपये

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : 1,65,000 रुपये

Discount and MP Question 12 Detailed Solution

Download Soln PDF

दिया गया है: 

दोनों विक्रय मूल्य के बीच का अंतर 3630 रुपये है

दो अलग-अलग छूट क्रमशः 8% और 10% हैं

प्रयुक्त सूत्र:

यदि किसी वस्तु का अंकित मूल्य x है, और छूट d% है; तब फिर :

विक्रय मूल्य  = [(100 - d)/100] × अंकित मूल्य

लाभ = विक्रय मूल्य - क्रय मूल्य

गणना:

मना कि अंकित मूल्य x रुपये है

⇒ x का 10% - x का 8% = 3630

⇒ 2x/100 = 3630

⇒ x = 1,81,500 रुपये

अंकित मूल्य 1,81,500 रुपये है

प्रश्नानुसार,

क्रय मूल्य = अंकित मूल्य - 16,500

= 1,81,500 रुपये - 16,500 रुपये

= 1,65,000 रुपये

Shortcut Trick

(10 - 8)% = अंकित मूल्य का 2% = 3,630 रुपये

⇒ अंकित मूल्य का 1% = 3,630/2 = 1,815 रुपये

⇒ अंकित मूल्य का 100% = 1,815 रुपये × 100 = 1,81,500 रुपये

∴ क्रय मूल्य = 1,81,500 रुपये - 16,500 रुपये

= 1,65,000 रुपये

प्रत्येक 30% की दो क्रमिक वृद्धियाँ प्रत्येक 30% की दो क्रमिक कमियों से कितने प्रतिशत अधिक हैं? (दो दशमलव स्थानों तक सही)

  1. 32.54%
  2. 28.15%
  3. 25.25%
  4. 35.29%

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : 35.29%

Discount and MP Question 13 Detailed Solution

Download Soln PDF

प्रयुक्त सूत्र

एकल समतुल्य वृद्धि = x + y + [(x × y)/100]

एकल समतुल्य कमी = x + y - [(x × y)/100]

गणना

प्रत्येक 30% की एकल समतुल्य वृद्धि = 30 + 30 + [(30 × 30)/100]

= 30 + 30 + 9 = 69%

प्रत्येक 30% की एकल समतुल्य कमी = 30 + 30 - [(30 × 30)/100]

= 51%

अभीष्ट प्रतिशत = [(69 - 51)/51] × 100

= 18/51 × 100 = 35.29%

उत्तर 35.29% है।

एक व्यापारी ने एक वस्तु के अंकित मूल्य 72000 रुपये पर 20 प्रतिशत की छूट दी और 10 प्रतिशत की हानि उठाई। उसे अंकित मूल्य पर कितनी छूट देनी चाहिए, ताकि उसे वस्तु पर 440 रुपये का लाभ हो?

  1. 10.5 प्रतिशत
  2. 8.5 प्रतिशत
  3. 9.5 प्रतिशत
  4. 11.5 प्रतिशत

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 10.5 प्रतिशत

Discount and MP Question 14 Detailed Solution

Download Soln PDF

दिया गया है:

छूट = 20%

अंकित मूल्य (MP)= 72000 रुपये

हानि = 10%

नया लाभ = 440 रुपये

प्रयुक्त अवधारणा:

MP/CP = (100 - हानि%)/(100 - छूट%)

बिक्री मूल्य = CP + लाभ

गणना:

MP/CP = (100 - Loss%)/(100 - Discount%)

72000/CP = (100 - 10)/(100 - 20)

72000/CP = 90/80

CP = 72000 × 80/90

CP = 64000 रुपये

अब, व्यापारी उस वस्तु पर 440 रुपये का लाभ कमाना चाहता है। इसलिए नया विक्रय मूल्य (SP) होगा:

SP = CP + Gain = 64000 + 440 = 64440 रुपये

छूट ज्ञात करने के लिए,

छूट = (अंकित मूल्य - SP)/अंकित मूल्य × 100

छूट = (72000 - 64440)/72000 × 100

छूट = 10.5%

इसलिए, उसे वस्तु पर 440 रुपये का लाभ प्राप्त करने के लिए अंकित मूल्य पर 10.5% की छूट देनी चाहिए।

एक दुकानदार एक वस्तु को 10% और 20% की क्रमिक छूट पर बेचने पर 44% का कुल लाभ कमाता है। कुल लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए, यदि दुकानदार उसी वस्तु को 15% की छूट पर बेचता है।

  1. 50%
  2. 70%
  3. 30%
  4. 40%

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : 70%

Discount and MP Question 15 Detailed Solution

Download Soln PDF

दिया गया है:

एक दुकानदार एक वस्तु को 10% और 20% की क्रमिक छूट पर बेचने पर 44% का कुल लाभ कमाता है।

प्रयुक्त अवधारणा:

1. विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (1 - छूट%)

2. विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य × (1 + लाभ%)

गणना:

अंतिम छूट% = \(10 + 20 - \frac {10 × 20}{100}\) = 28%

मान लीजिये कि अंकित और क्रय मूल्य क्रमशः = \(10 + 20 - \frac {10 × 20}{100}\) = 28% हैं।

प्रश्न के अनुसार,

MP(1 - 28%) = CP(1 + 44%)

⇒ 0.72 × MP = 1.44 × CP

⇒ MP = 2CP

यदि, 15% छूट की अनुमति दी जाती है तो विक्रय मूल्य

⇒ MP(1 - 15%)

⇒ 0.85MP

⇒ 0.85 × 2CP = 1.7CP

अब, लाभ% = \(\frac {1.7CP - CP}{CP} \times 100\%\) = 70%

∴ कुल लाभ 70% है।

Shortcut Trick

अंतिम छूट% = \(10 + 20 - \frac {10 × 20}{100}\) = 28%

तो, MP : SP = 100 : 72 

यहाँ, दुकानदार 44% का कुल लाभ कमाता है

तो, CP : SP = 100 : 144

अब, CP : SP : MP = 100 : 144 : 200

अब, 15% छूट दी गई तो SP = 200 × 85/100 = 170

तो, लाभ% 70/100 × 100 = 70%

Hot Links: teen patti download apk teen patti real cash master teen patti