'पूर्वी हिंदी' का विकास निम्न में से किस अपभ्रंश से हुआ है?

This question was previously asked in
UP Police SI (दरोगा) Official PYP (Held On: 14 Nov 2021 Shift 2)
View all UP Police Sub Inspector Papers >
  1. शौरसेनी
  2. पैशाची
  3. अर्धमागधी
  4. मागधी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अर्धमागधी
Free
यूपी पुलिस SI (दरोगा) सामान्य हिंदी मॉक टेस्ट
53.1 K Users
20 Questions 50 Marks 10 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

'पूर्वी हिंदी' का विकास अपभ्रंश से हुआ है- अर्धमागधीKey Pointsअर्धमागधी-

  • मध्य भारतीय आर्य परिवार की भाषा अर्धमागधी संस्कृत और आधुनिक भारतीय भाषाओं के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
  • यह प्राचीन काल में मगध की साहित्यिक एवं बोलचाल की भाषा थी।
  • हेमचंद्र आचार्य ने अर्धमागधी को 'आर्ष प्राकृत' कहा है।
  • अर्धमागधी शब्द का कई तरह से अर्थ किया जाता है-
    • जो भाषा मगध के आधे भाग में बोली जाती हो। 
    • जिसमें मागधी भाषा के कुछ लक्षण पाए जाते हों, जैसे पुलिंग में प्रथमा के एकवचन में एकारांत रूप का होना (जैसे धम्मे)।
  • इस भाषा में विपुल जैन एवं लौकिक साहित्य की रचना की गई।

Important Pointsपूर्वी हिन्दी-

  • इसका क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है। 
  • प्राचीन क्षेत्र में जिस क्षेत्र को उत्तरी कोसल तथा दक्षिणी कोसल कहा जाता था, वही क्षेत्र पूर्वी हिन्दी का क्षेत्र है। 
  • इसके अंतर्गत तीन बोलियाँ आती हैं-
    • अवधी 
    • बघेली 
    • छत्तीसगढ़ी 

अपभ्रंश भाषा के सात भेद -

  • शौरसेनी अपभ्रंश - पश्चिमी हिंदी,
    • राजस्थानी, ब्रजभाषा,
    • खड़ीबोली
  • पैशाची अपभ्रंश - लहँदा, पंजाबी
  • ब्राचड़ अपभ्रंश - सिन्धी 
  • खस अपभ्रंश - पहाड़ी, कुमांयूँनी,
    • गढ़वाली 
  • महाराष्ट्री अपभ्रंश - मराठी 
  • अर्द्धमागधी अपभ्रंश - पूर्वी हिंदी,
    • अवधी, बघेली,
    • छत्तीसगढ़ी 
  • मागधी अपभ्रंश - बिहारी, बंगाली,
    • उड़िया, असमिया

Additional Informationशौरसेेनी-

  • शौरसेनी नामक प्राकृत मध्यकाल में उत्तरी भारत की एक प्रमुख भाषा थी।
  • यह नाटकों में प्रयुक्त होती थी। 
  • यह प्राचीन काल में मध्यप्रदेश में प्रचलित थी और जिसका केंद्र शूरसेन अर्थात् मथुरा और उसके आसपास का प्रदेश था।
  • शौरसेेनी अपभ्रंश से तीन उपभाषाओं का जन्म हुआ हैं-
    • ​राजस्थानी हिन्दी 
    • पहाड़ी हिन्दी 
    • पश्चिमी हिन्दी

पैशाची-

  • उस प्राकृत भाषा का नाम है जो प्राचीन काल में भारत के पश्चिमोत्तर प्रदेश में प्रचलित थी। 
  • पश्तो तथा उसके समीपवर्ती दरद भाषाएँ पैशाची से उत्पन्न एवं प्रभावित हुई पाई जाती हैं।
  • पैशाची और आधुनिक भारतीय भाषाएँ- लहंदा, पंजाबी

मागधी-

  • मागधी उस प्राकृत का नाम है जो प्राचीन काल में मगध (दक्षिण बिहार) प्रदेश में प्रचलित थी।
  • इस भाषा के उल्लेख महावीर और बुद्ध के काल से मिलते हैं। 
  • पालि त्रिपिटक में भी भगवान्‌ बुद्ध के उपदेशों की भाषा को मागधी कहा गया है।
  • मागधी भाषा से बिहारी हिन्दी उपभाषा का उदय हुआ है। 
  • बिहारी हिन्दी की तीन बोलियाँ हैं-
    • भोजपुरी 
    • मगही 
    • मैथिली 
Latest UP Police Sub Inspector Updates

Last updated on Jun 19, 2025

-> The UP Police Sub Inspector 2025 Notification will be released by the end of June 2025 for 4543 vacancies.

-> A total of 35 Lakh applications are expected this year for the UP Police vacancies..

-> The recruitment is also ongoing for 268  vacancies of Sub Inspector (Confidential) under the 2023-24 cycle.

-> The pay Scale for the post ranges from Pay Band 9300 - 34800.

-> Graduates between 21 to 28 years of age are eligible for this post. The selection process includes a written exam, document verification & Physical Standards Test, and computer typing test & stenography test.

-> Assam Police Constable Admit Card 2025 has been released.

More हिन्दी बोली और उसका विकास Questions

Get Free Access Now
Hot Links: dhani teen patti teen patti rummy 51 bonus teen patti king teen patti joy