Question
Download Solution PDFकर्मधारय समास को दर्शाने वाला विकल्प है-
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDF- कर्मधारय समास को दर्शाने वाला विकल्प है - 'नीलकमल'
- समास विग्रह - 'नीला है जो कमल'
- इसमें पहला पद विशेषण (नीला) और दूसरा पद विशेष्य (संज्ञा, कमल) है अथवा एक पद उपमेय और दूसरा पद उपमान है।
अन्य विकल्प -
- त्रिभुवन - तीन भवनों का समाहार - पहला पद संख्यावाची है, अतः द्विगु समास है।
- आमरण - मरण तक- पहला पद प्रधान और दूसरा पद अव्यय है, अतः अव्ययीभाव समास है।
- समाजद्रोही - देश को धोखा देने वाला, विभक्ति चिह्न का लोप है, अतः तत्पुरुष समास का उदाहरण है।
Additional Information
समास - समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जिसमें दो शब्द मिलाकर उनके बीच के संबंधसूचक आदि का लोप करके नया शब्द बनाया जाता है। ;समास से तात्पर्य 'संक्षिप्तीकरण' से है। समास के माध्यम से कम शब्दों में अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। जैसे - राजा का पुत्र – राजपुत्र, समास के छः प्रकार हैं - |
||
समास |
परिभाषा |
उदाहरण |
तत्पुरुष |
जिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिन्ह) का लोप हो। |
धर्म का ग्रन्थ = धर्मग्रन्थ, तुलसीदास द्वारा कृत = तुलसीदासकृत। |
बहुव्रीहि |
जिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत कर रहे होते हैं। |
जो महान वीर है = महावीर अर्थात हनुमान, तीन आँखों वाला = त्रिलोचन अर्थात शिव। |
कर्मधारय |
जिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो, पहचान: विग्रह करने पर दोनों पद के मध्य में 'है जो', 'के समान' आदि आते हैं। |
कमल के समान नयन = कमलनयन, महान है जो देव = महादेव। |
द्विगु |
जिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो। |
दो पहरों का समूह = दोपहर, तीनों लोकों का समाहार = त्रिलोक। |
अव्ययीभाव |
जिस समास में पहला पद प्रधान हो और समस्त शब्द अव्यय का काम करे। |
प्रति + दिन = प्रतिदिन, एक + एक = एकाएक |
द्वंद्व |
द्वन्द्व समास में समस्तपद के दोनों पद प्रधान हों या दोनों पद सामान हों एवं दोंनों पदों को मिलाते समय "और, अथवा, या, एवं" आदि योजक लुप्त हो जाएँ, वह ;समास द्वंद्व समास कहलाता है। |
माता- पिता = माता और पिता, हाँ- न = हाँ या न |
Last updated on Jul 7, 2024
-> Rajasthan Pre D.El.Ed. Result has been announced.
-> The exam was held on 30th June 2024.
-> Rajasthan Pre D.El.Ed is an entrance exam for admission to the Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) course. The 2024 Notification was released for admission to the 2024-2024 academic session.
-> Candidates who qualify the examination will be eligible for admission to the Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) programmes offered by the participating universities.
-> The candidates must check out Rajasthan Pre D.El.Ed Previous Year Papers.