Question
Download Solution PDFकुसुमकोमल में कौनसा समास है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFसही विकल्प है - कर्मधारय।
- 'कुसुमकोमल' पद में कर्मधारय समास है।
Key Points
- 'कुसुमकोमल' का समास विग्रह 'कुसुम के समान है जो कोमल' होगा।
- यहाँ कुसुम उपमान है और कोमल उपमेय है।
- जिस समास में प्रथम पद विशेषण या उपमान होता है तथा द्वितीय पद विशेष्य या उपमेय होता है,
- अर्थात विशेषण–विशेष्य तथा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध रहता है उसे कर्मधारय समास कहते हैं।
Additional Information
- समास - दो या दो से अधिक शब्द से बने हुए नए शब्द को समास कहा जाता है।
- समास के 6 भेद होते है-
समास |
परिभाषा |
उदाहरण |
अव्ययीभाव |
पहला पद प्रधान तथा अव्यय हो तथा समस्त पद क्रिया विशेषण का कार्य करें वहां अव्ययीभाव होता है। |
प्रति + दिन = प्रतिदिन निर्विवाद = बिना विवाद के |
कर्मधारय | जिस समास में पूर्वपद विशेषण और उत्तरपद विशेष्य हो, कर्मधारय समास कहलाता है। |
कालीमिर्च = काली है जो मिर्च नीलकमल = नीला है जो कमल |
द्विगु | जिस समास में पूर्वपद संख्यावाचक हो, द्विगु समास कहलाता है। |
नवरत्न = नौ रत्नों का समूह सप्तदीप = सात दीपों का समूह |
बहुव्रीहि | जिस समास में दोनों पदों के माध्यम से एक विशेष (तीसरे) अर्थ का बोध होता है, बहुव्रीहि समास कहलाता है। |
महात्मा = महान् आत्मा है जिसकी, |
द्वन्द्व | जिस समास में दोनों पद प्रधान एवं एक दूसरे के विलोम या विलोम जैसे हों तो उसे द्वंद्व समास कहते हैं। |
माता-पिता = माता और पिता, राम-कृष्ण = राम और कृष्ण |
तत्पुरुष | जिस समास में पूर्वपद गौण तथा उत्तरपद प्रधान हो, तत्पुरुष समास कहलाता है। | मतदाता = मत को देने वाला गिरहकट = गिरह को काटने वाला |
Last updated on Jun 16, 2025
-> CGPSC State Service Mains Admit Card is OUT
-> CGPSC mains exam date 2025 has been announced. The exam is going to be held on 26, 27, 28 & 29 June 2025.
-> The CGPSC State Services result was released on 12th March at the official website for the Prelims Examination which was conducted on 9th February 2025.
-> The applications was submitted online from 1st to 30th December 2024.
-> The CPSC SSE Prelims 2024 was held on 9th February 2025 and the Mains Exam will be held from 26th to 29th June 2025.
-> The selection process includes Prelims, Mains, and Interview stages and you can boost your exam preparation by solving CGPSC State Service Previous Year Papers.
-> Get the latest current affairs for UPSC here.