Question
Download Solution PDFमिश्रवाक्य "वह उस विद्यालय में पढ़ा जो उसके गाँव के निकट था।" का सही संयुक्त वाक्य निम्न में से क्या होगा?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - वह विद्यालय में पढ़ा और वह विद्यालय उसके गाँव के निकट था।
Key Points
- मिश्रवाक्य "वह उस विद्यालय में पढ़ा जो उसके गाँव के निकट था।" का सही संयुक्त वाक्य होगा - वह विद्यालय में पढ़ा और वह विद्यालय उसके गाँव के निकट था।
Important Points
मिश्रित वाक्य | संयुक्त वाक्य |
जैसे ही अभिलाषा ने रोना शुरू किया, वह बेहोश हो गई। | अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गई। |
जो घड़ी उसके पास थी, वह ठीक नहीं थी। | उसके पास घड़ी तो थी, किन्तु ठीक नहीं थी। |
श्रेयसी स्कूल नहीं आई क्योंकि वह बीमार थी। | श्रेयसी बीमार थी, अत: स्कूल नहीं आई। |
आयुष ने सबको केक तब बाँटा जब काट लिया। | आयुष ने केक काटा और सबको बाँट दिया। |
Additional Information
रचना के आधार पर वाक्य भेद -
|
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
सरल | ऐसा वाक्य जिसमे एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। | विशाल ने एक नया मोबाइल खरीदा है। |
मिश्र |
ऐसे वाक्य जिनमें सरल वाक्य के साथ-साथ कोई दूसरा उपवाक्य भी हो, वे वाक्य मिश्र वाक्य कहलाते हैं। मिश्र वाक्य में प्रधान वाक्य को आश्रित उपवाक्य से जोड़ने के लिए जो आपस में कि, जो, क्योंकि, जितना, उतना, जैसा, वैसा, जब, तब, जहाँ, वहाँ, जिधर, उधर, अगर/यदि, तो, यद्यपि, तथापि आदि का प्रयोग किया जाता है। |
शिक्षक ने कहा कि सबको अपना गृहकार्य स्वयं करना है। |
संयुक्त | ऐसा वाक्य जिसमे दो या दो से अधिक उपवाक्य हो एवं सभी उपवाक्य प्रधान हों, ऐसे वाक्य को सयुंक्त वाक्य कहते हैं। सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्यों को और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि का प्रयोग करके जोड़ा जाता है। | राधा घर गई और खाना बनाने लगी। |
Last updated on May 14, 2025
-> The MP Vyapam Group 4 Response Sheet has been released for the exam which was held on 7th May 2025.
-> A total of 966 vacancies have been released.
->Online Applications were invited from 3rd to 17th March 2025.
-> MP ESB Group 4 recruitment is done to select candidates for various posts like Stenographer Grade 3, Steno Typist, Data Entry Operator, Computer Operator, Coding Clerk, etc.
-> The candidates selected under the recruitment process will receive MP Vyapam Group 4 Salary range between Rs. 5200 to Rs. 20,200.