वाक्यगत अशुद्धियाँ MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्यगत अशुद्धियाँ - Download Free PDF

Last updated on Mar 19, 2025

Latest वाक्यगत अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions

Top वाक्यगत अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions

निम्नलिखित में कौन अशुद्ध है?

  1. पच्चीस
  2. इक्तालिस
  3. उनतीस
  4. इक्यानबे

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : इक्तालिस

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 1 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - इक्तालिस।  

Key Points

  • इक्तालिस शब्दि अशुद्ध है। 
  • इसका शुद्ध रूप होगा इकतालीस। 
  • इकतालीस - 41(४१)

Additional Informationअन्य विकल्प:-

  • 25- २५- पच्चीस। 
  • 29- २९- उनतीस। 
  • 91- ९१- इक्यान्बे 

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 2:

निम्नलिखित में कौन अशुद्ध है?

  1. पच्चीस
  2. इक्तालिस
  3. उनतीस
  4. इक्यानबे

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : इक्तालिस

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर है - इक्तालिस।  

Key Points

  • इक्तालिस शब्दि अशुद्ध है। 
  • इसका शुद्ध रूप होगा इकतालीस। 
  • इकतालीस - 41(४१)

Additional Informationअन्य विकल्प:-

  • 25- २५- पच्चीस। 
  • 29- २९- उनतीस। 
  • 91- ९१- इक्यान्बे 

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 3:

निर्देश: निम्न प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जो चार भागों में विभाजित है| वाक्य को पढ़कर यह पता लगाइए कि इसके किसी भाग में भाषा, व्याकरण, वाक्य रचना या शब्दों के गलत प्रयोग का कोई दोष है या नहीं| यदि है तो वाक्य के किसी एक भाग में होगा| उस भाग का उत्तर नीचे दिए (a), (b), (c) या (d) में से होगा|

(a) आशा रोज़ / (b) सुबह / (c) गाने का / (d) अभ्यास करती है / (e) कोई त्रुटि नहीं|

  1. a
  2. b
  3. c
  4. d
  5. e

Answer (Detailed Solution Below)

Option 5 : e

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 3 Detailed Solution

प्रस्तुत वाक्य में कोई त्रुटि नहीं है|

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 4:

निर्देश: निम्न प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जो चार भागों में विभाजित है| वाक्य को पढ़कर यह पता लगाइए कि इसके किसी भाग में भाषा, व्याकरण, वाक्य रचना या शब्दों के गलत प्रयोग का कोई दोष है या नहीं| यदि है तो वाक्य के किसी एक भाग में होगा| उस भाग का उत्तर नीचे दिए (a), (b), (c) या (d) में से होगा|

(a) छात्रों ने / (b) वार्षिकोत्सव के / (c) मौके पर / (d) कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया / (e) कोई त्रुटि नहीं|

  1. a
  2. b
  3. c
  4. d
  5. e

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : d

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 4 Detailed Solution

यहाँ ‘किया’ के प्रयोग के स्थान पर ‘किये’ शब्द उचित है| वाक्य का आरम्भ ही बहुवचन से है इसलिए किया जो कि एक एकवचन शब्द है उसका परिवर्तन होना भी आवश्यक है| अतः सही वाक्य है ‘छात्रों ने वार्षिकोत्सव के मौके पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये’|

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 5:

निर्देश: निम्न प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जो चार भागों में विभाजित है| वाक्य को पढ़कर यह पता लगाइए कि इसके किसी भाग में भाषा, व्याकरण, वाक्य रचना या शब्दों के गलत प्रयोग का कोई दोष है या नहीं| यदि है तो वाक्य के किसी एक भाग में होगा| उस भाग का उत्तर नीचे दिए (a), (b), (c) या (d) में होगा|

(a) छायावाद में / (b) राष्ट्रवादी विचारधारा के / (c) महिला लेखिकाओं की / (d) संख्या कम थी / (e) कोई त्रुटि नहीं है|

  1. a
  2. b
  3. c
  4. d
  5. e

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : c

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 5 Detailed Solution

यहाँ द्विरुक्ति की त्रुटि है| महिला लेखिकाओं के स्थान पर लेखिकाओं या महिला लेखकों का प्रयोग होना चाहिए| महिला लेखिकाओं में महिला शब्द का प्रयोग भी है और लेखिकाओं का भी अतः द्विरुक्ति है| इसलिए सही वाक्य है ‘छायावाद में राष्ट्रवादी विचारधारा की महिला लेखकों की संख्या कम थी’|

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 6:

निर्देश: निम्न प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जो चार भागों में विभाजित है| वाक्य को पढ़कर यह पता लगाइए कि इसके किसी भाग में भाषा, व्याकरण, वाक्य रचना या शब्दों के गलत प्रयोग का कोई दोष है या नहीं| यदि है तो वाक्य के किसी एक भाग में होगा| उस भाग का उत्तर नीचे दिए (a), (b), (c) या (d) में होगा|

(a) हमारे सामानों का / (b) आप लोग / (c) कृपया ध्यान रखिएगा / (d) इसमें कुछ कीमती चीज़ें हैं / (e) कोई त्रुटि नहीं|

  1. a
  2. b
  3. c
  4. d
  5. e

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : a

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 6 Detailed Solution

यहाँ वचन सम्बन्धी त्रुटि है| यहाँ हमारे ‘सामानों’ के स्थान पर ‘सामान’ शब्द का प्रयोग होना चाहिए क्योंकि सामान शब्द स्वतः ही बहुवचन है| अतः सही वाक्य है ‘हमारे सामान का आप लोग कृपया ध्यान रखिएगा इसमें कुछ कीमती चीज़ें हैं’|

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 7:

निर्देश: निम्न प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जो चार भागों में विभाजित है| वाक्य को पढ़कर यह पता लगाइए कि इसके किसी भाग में भाषा, व्याकरण, वाक्य रचना या शब्दों के गलत प्रयोग का कोई दोष है या नहीं| यदि है तो वाक्य के किसी एक भाग में होगा| उस भाग का उत्तर नीचे दिए (a), (b), (c) या (d) में होगा|

(a) मध्यकालीन युग / (b) में कलाओं की / (c) बहुत अधिक / (d) उन्नति हुई / (e) कोई त्रुटि नहीं|

  1. a
  2. b
  3. c
  4. d
  5. e

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : a

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 7 Detailed Solution

यहाँ मध्यकालीन युग के स्थान पर मध्यकाल या मध्ययुग शब्द का प्रयोग किया जाएगा| ऐसा इसीलिए क्योंकि मध्यकालीन शब्द में मध्य+काल और काल का अर्थ है युग अतः मध्यकालीन युग का अर्थ हुआ ‘मध्ययुग युग’ अतः यह उचित नहीं है, इसी कारण मध्यकाल या मध्ययुग सटीक है| अतः सही वाक्य होगा ‘मध्ययुग में कलाओं की बहुत अधिक उन्नति हुई’|

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 8:

निर्देश: निम्न प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जो चार भागों में विभाजित है| वाक्य को पढ़कर यह पता लगाइए कि इसके किसी भाग में भाषा, व्याकरण, वाक्य रचना या शब्दों के गलत प्रयोग का कोई दोष है या नहीं| यदि है तो वाक्य के किसी एक भाग में होगा| उस भाग का उत्तर नीचे दिए (a), (b), (c) या (d) में होगा|

(a) छात्रों ने मुख्य / (b) अतिथि को / (c) एक फूलों की / (d) माला पहनाई / (e) कोई त्रुटि नहीं|

  1. a
  2. b
  3. c
  4. d
  5. e

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : c

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 8 Detailed Solution

यहाँ पदक्रम सम्बन्धी त्रुटि है, ‘एक फूलों की’ के स्थान पर ‘फूलों की एक’ का प्रयोग उचित है| एक के साथ फूल का प्रयोग होगा (एकवचन) और माला में फूल नहीं फूलों की ज़रूरत होती है| अतः सही वाक्य है ‘छात्रों ने मुख्य अतिथि को फूलों की एक माला पहनाई’|
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master apk best teen patti comfun card online teen patti master gold apk teen patti lotus