वर्ण विचार MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वर्ण विचार - Download Free PDF

Last updated on Jul 17, 2025

Latest वर्ण विचार MCQ Objective Questions

वर्ण विचार Question 1:

निम्नलिखित में से अशुद्ध शब्द है-

  1. विकृत
  2. विलुप्त
  3. व्यक्ति
  4. विक्रत
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : विक्रत

वर्ण विचार Question 1 Detailed Solution

विक्रत शब्द में वर्तनी संबंधी अशुद्धि है।

अत: विकल्प 4 सही उत्तर है, अन्य सभी विकल्प सही हैं।

Key Points

  • विक्रत की वर्तनी अशुद्ध है, शुद्ध वर्तनी होगी विकृत
  • विकृत का अर्थ होता है:-विकार युक्त, बिगड़ा हुआ
  • अन्य विकल्प:-
विकल्प अर्थ
विकृत विकार युक्त, बिगड़ा हुआ
विलुप्त लुप्त हो गया, नष्ट
व्यक्ति मनुष्य, आदमी
  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओ सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं।
  • वर्तनी का सम्बन्ध का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है ।
  • यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Information

  • अन्य वर्तनी के उदाहरण:-
अशुद्ध शुद्ध
व्यवहारिक व्यावहारिक
पुर्नजन्म  पुनर्जन्म
टिप्पड़ी टिप्पणी
अतिथी अतिथि
उज्जवल उज्ज्वल
सप्ताहिक साप्ताहिक

वर्ण विचार Question 2:

शुद्ध शब्द का चुनाव करिए -

  1. किर्पया
  2. क्रप्या
  3. कृपया
  4. कृप्या
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कृपया

वर्ण विचार Question 2 Detailed Solution

शुद्ध शब्द है- 'कृपया'

  • कृपया - मेहरबानी करके, कृपापूर्वक, अनुग्रहपूर्वक, (प्लीज़)।
  • अन्य सभी विकल्प वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है।  

Mistake Points 

  • किर्पया - ('ऋ' की मात्रा व 'प' वर्ण से सम्बन्धित त्रुटि)
  • क्रप्या - ('ऋ' की मात्रा व 'प' वर्ण से सम्बन्धित त्रुटि)
  • कृप्या - ('प' वर्ण सम्बन्धित त्रुटि)

Key Points 

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओ सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं।
  • वर्तनी का सम्बन्ध का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है ।
  • यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Information कुछ अशुद्ध से शुद्ध शब्द:-

  • शुद्ध - शुद्ध
  • अनाधिकार - अनधिकार 
  • वाल्मीकी - वाल्मीकि
  • व्यवहारिक - व्यावहारिक 
  • संग्रहीत - संगृहीत 
  • अक्षोहिणी - अक्षौहिणी
  • पुर्नजन्म - पुनर्जन्म 

वर्ण विचार Question 3:

निम्नलिखित में शुद्ध शब्द है :

  1. आशिर्वाद
  2. आर्शीवाद
  3. आशीरवाद
  4. आशीर्वाद
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : आशीर्वाद

वर्ण विचार Question 3 Detailed Solution

शुद्ध शब्द है - 'आशीर्वाद'

  • आशीर्वाद - शुभ वचन, असीस।
  • अन्य सभी विकल्प वर्तनी की दृष्टि से गलत है।

Mistake Points

  • आशिर्वाद - ('ई' की मात्रा से सम्बन्धित त्रुटि)
  • आर्शीवाद ('र्' वर्ण के प्रयोग से सम्बन्धित त्रुटि)
  • आशीरवाद - ('र्' वर्ण के प्रयोग से सम्बन्धित त्रुटि)

Key Points

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं। वर्तनी का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है।
  • यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Information कुछ अशुद्ध से शुद्ध शब्द:-

  • शुद्ध - शुद्ध
  • घनिष्ट - घनिष्ठ
  • उद्दत - उद्यत
  • क्षत्रीय - क्षत्रिय
  • गृहणी - गृहिणी
  • अपरान्ह - अपराह्न
  • कार्यवाई - कार्रवाई
  • एच्छिक - ऐच्छिक

वर्ण विचार Question 4:

निर्देश : निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए-

  1. अध्यन
  2. अध्यण
  3. अध्ययन
  4. अध्ययण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अध्ययन

वर्ण विचार Question 4 Detailed Solution

शुद्ध वर्तनी वाले शब्द है- अध्ययन

Key Points

  • शुद्ध शब्द - 'अध्ययन'
  • 'अध्ययन' का अर्थ - ​पढ़ाई, पठन-पाठन, या किसी विषय को सीखने की प्रक्रिया है। 
  • अन्य सभी विकल्प वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है।
  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं। 

Additional Information 

अशुद्ध शुद्ध
 अमावश्या अमावस्या
मानवर मान्यवर
रसायण रसायन
गरिष्ट गरिष्ठ
छत्रिय क्षत्रिय
निस्वार्थ  नि:स्वार्थ
गोरव   गौरव
देहिक दैहिक

वर्ण विचार Question 5:

निर्देश : निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए-

  1. अधीन
  2. आधीन
  3. आधिन
  4. अधीण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अधीन

वर्ण विचार Question 5 Detailed Solution

शुद्ध वर्तनी वाले शब्द है- अधीन

Key Points

  • शुद्ध शब्द - 'अधीन'
  • 'अधीन' का अर्थ - वश में, नियंत्रण में, या आश्रित।
  • अन्य सभी विकल्प वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है।
  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं। 

Additional Information

अशुद्ध शुद्ध
भगीरथी भागीरथी
महाबलि महाबली
ऊत्थान उत्थान
संग्रहीत संगृहीत
झौंपड़ी झोपड़ी
अजोधा अयोध्या
प्रविष्ठ  प्रविष्ट
फागुण  फागुन
सामर्थ सामर्थ्य

Top वर्ण विचार MCQ Objective Questions

मात्राएँ कितने प्रकार की होती है?

  1. दो
  2. तीन
  3. पाँच
  4. सात

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : दो

वर्ण विचार Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

मात्राएँ दो प्रकार की होती है।1.ह्रस्व, 2.दीर्घ

  • हस्व :- जिन स्वरों के उच्चारण में एक मात्रा का समय लगता है, उन्हें 'ह्रस्व स्वर' कहते हैं ।
    • जैसे:- अ, इ, उ, ऋ ह्रस्व स्वर हैं, इन्हें 'एक मात्रिक स्वर' भी कहते हैं ।
  • दीर्घ:- जिन स्वरों के उच्चारण में दो मात्रा का समय लगता है, वे 'दीर्घ स्वर' कहलाते हैं। 
    • जैसै- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औइन्हें 'द्विमात्रिक स्वर' भी कहते हैं।

Key Points

  • ​यदि प्रश्न पुछा जाता है, उच्चारण में लगने वाले समय के आधार पर तो मात्राएँ तीन प्रकार की होती है।
  1. हस्व  2.दीर्घ  3. प्लुत 
  • प्लुत:- जिन स्वरों के उच्चारण में तीन मात्रा का समय लगे, उसे ‘प्लुत स्वर' कहते हैं ।
    • (३) अंक इसका चिह्न होता है। संस्कृत व्याकरण में प्लुत स्वरों की संकल्पना प्राप्त होती है।
    • हिन्दी में इसका प्रयोग नहीं किया जाता है।

Important Points 

  • विशेष - मात्रा के आधार पर स्वर के तीन भेद हैं,
    • किन्तु हिन्दी वर्णमाला में मात्रा के आधार पर स्वरों के प्रकार पूछे जाने पर उत्तर 2 होगा - ( 1 ) ह्रस्व ( 2 ) दीर्घ,
    • क्योंकि प्लुत का प्रयोग हिन्दी व्याकरण के अन्तर्गत नहीं किया जाता है।
  • महर्षि पाणिनि के अनुसार स्वर तीन है।  ह्रस्व, दीर्घ और प्लुत स्वर।

इस प्रश्न में, एक शब्द चार अलग-अलग प्रकार से लिखा गया है, जिसमें से केवल एक को सही ढंग से लिखा गया है। सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. अनाधिकार
  2. अनाधीकार
  3. अनधिकार
  4. अनधीकार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अनधिकार

वर्ण विचार Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'अनधिकार' है। 

Key Points

  • अनधिकार का अर्थ अधिकार का अभाव होता है। यह शुद्ध रूप है।
  • शेष तीनों विकल्पों में मात्रात्मक त्रुटि है। वे सब अशुद्ध वर्तनी के शब्द हैं। 
  • यहाँ स्वर संबंधी अशुद्धियां हैं।

Additional Information

वर्तनी- लिखने की रीति को वर्तनी या अक्षरी कहते हैं। यदि उच्चारण अशुद्ध होता है तो वर्तनी भी अशुद्ध होती है. प्रायः अपनी मातृभाषा या बोली के कारण तथा व्याकरण संबंधी ज्ञान की कमी के कारण उच्चारण में अशुद्धियाँ आ जाती हैं जिसके कारण वर्तनी में भी अशुद्धियाँ आ जाती हैं।

अशुद्धियाँ कई प्रकार की होती हैं, जैसे -

  1. स्वर संबंधी अशुद्धियाँ 
  2. अनुस्वार– अनुनासिक संबंधी अशुद्धियाँ 
  3. विसर्ग संबंधी अशुद्धियाँ 
  4. व्यंजन संबंधी अशुद्धियाँ 
  5. अमानक रूप संबंधी अशुद्धियाँ 
  6. लिंग संबंधी अशुद्धियाँ
  7. कारक संबंधी अशुद्धियाँ 
  8. सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ

निम्नलिखित में से अशुद्ध वर्तनी का शब्द है -

  1. पूज्यास्पद
  2. श्रीयुत
  3. छत्रच्छाया
  4. ज्योत्स्ना 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : पूज्यास्पद

वर्ण विचार Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'पूज्यास्पद' हैं।

  • दिए गए विकल्पों में 'पूज्यास्पदअशुद्ध वर्तनी का शब्दहैं।
  • पूज्यास्पद शब्द का शुद्ध शब्द 'पूजास्पद' हैं।
  • जो शब्द हिंदी व्याकरण के नियमों को पूरा करते हुए वर्तनी की दृष्टि से सटीक हो, शुद्ध शब्द कहलाते है। उच्चारण से इनकी पुष्टि होती है।

Key Points अन्य विकल्पों का विश्लेषण:

 अशुद्ध वर्तनी   शुद्ध वर्तनी 
श्रृीयुत श्रीयुत
छत्च्छाया छत्रच्छाया
जोत्सना ज्योत्स्ना 

Additional Informationकुछ अन्य शब्द हैं:

अशुद्ध शब्द 

शुद्ध शब्द 

उर्ध्व

ऊर्ध्व

इंदू 

इंदु 

दाइत्व

दायित्व

एक्य

ऐक्य

निधी

निधि 

उर्मि

ऊर्मि

पोरोहित्य

पौरोहित्य

इनमें से शुद्ध शब्द है -

  1. सुश्रुषा
  2. सुश्रूशा
  3. शुश्रूशा
  4. शुश्रूषा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : शुश्रूषा

वर्ण विचार Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'शुश्रूषा' हैं।

  • दिए गए विकल्पों में 'शुश्रूषा' शुद्ध शब्द हैं।
  • शुश्रूषा का अर्थ कर्तव्यपरायणता या सेवा हैं।
  • वाक्य प्रयोग - नर्स ने बड़ी लगन से रोगी की सेवा-शुश्रूषा की।
  • जो शब्द हिंदी व्याकरण के नियमों को पूरा करते हुए वर्तनी की दृष्टि से सटीक हो, शुद्ध शब्द कहलाते है। उच्चारण से इनकी पुष्टि होती है।
  • अन्य सभी विकल्प अशुद्ध रूप में हैं।

 Additional Information

 कुछ अन्य शब्द:

शुद्ध  अशुद्ध  
ऊर्ध्व  उर्ध्व
इंदु   इंदू 
दायित्व  दाइत्व
ऐक्य  एक्य
 निधि  निधी
ऊर्मि  उर्मि
पौरोहित्य  पोरोहित्य

‘कैंसर रोग बड़ा ________ है।’ इस वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति शुद्ध शब्द द्वारा कीजिए।

  1. दूसाध्य
  2. दुरसाध्य
  3. दु:साध्य
  4. दुसाधय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : दु:साध्य

वर्ण विचार Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

‘कैंसर रोग बड़ा दु:साध्य है।’ इस वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए शुद्ध शब्द है। 

Key Points 

  • वाक्य- कैंसर रोग बड़ा दु:साध्य है।
  • 'दु:साध्य' का अर्थ- जिसका उपाय या प्रतिकार करना बहुत कठिन हो।
  • अन्य सभी विकल्प वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है। 

Important Points 

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं। 
  • वर्तनी का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है।
  • यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Information कुछ अशुद्ध से शुद्ध शब्द:-

     अशुद्ध        शुद्ध
     शांतमय      शांतिमय
     अहिल्या       अहल्या 
      जाग्रति       जागृति
      कौसल्या       कौशल्या 
     प्रतिछाया      प्रतिच्छाया 
    अनुषांगिक     आनुषंगिक 
     प्रज्ज्वलित      प्रज्वलित
     दारिद्रता      दरिद्रता

'आज विद्यालय में शिक्षिका ने अंताक्षरी खेलने को कहा।' वाक्य में अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है - 

  1. शिक्षिका
  2. विद्यालय
  3. खेलने को कहा
  4. अंताक्षरी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : अंताक्षरी

वर्ण विचार Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

वाक्‍य में दिया गया शब्‍द "अंताक्षरी" शब्‍द की वर्तनी अशुद्ध है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • वाक्‍य- 'आज विद्यालय में शिक्षिका ने अंताक्षरी खेलने को कहा।' 
  • इस वाक्‍य में अंताक्षरी शब्‍द की वर्तनी सही नहीं है। 
  • अंताक्षरी शब्‍द की शुद्ध वर्तनी अंत्याक्षरी है। 

Important Points 

अशुध्‍द शब्‍द  शुध्‍द शब्‍द  
महत्‍व  महत्त्व
उज्‍जवल  उज्‍ज्‍वल 
कवियित्री  क‍वयित्री 
रसायण  रसायन 

Additional Information 

वर्तनी- किसी शब्‍द में आए हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते है। वर्तनी का सम्‍बन्‍ध उच्‍चारण से होता है। 

इनमें से शुद्ध शब्द कौन-सा है?

  1. दर्शानाभिलाशी
  2. दर्शनाभिलासी
  3. दर्शनाभिलाषी 
  4. दर्शनाभिलाशी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : दर्शनाभिलाषी 

वर्ण विचार Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर दर्शनाभिलाषी है। 

  • अन्य शब्दों में वर्तनी संबंधी अशुद्धियाँ हैं वहीं दर्शनाभिलाषी में कोई त्रुटि नहीं है। 
  • दर्शनाभिलाषी का अर्थ - दर्शन की इच्छा रखनेवाला। 
  • दर्शनाभिलाषी का पर्यायवाची - दर्शनार्थी
    • उदाहरण - मजदूर ने कहा मैं सेठ जि का दर्शनाभिलाषी हूँ। 

Key Pointsअशुद्ध शब्द के लिए शुद्ध शब्द -

  • अदितीय - अद्वितीय
  • उन्मिलित - उन्मीलित
  • अन्तरजाल - अन्तर्जाल
  • अतिश्योक्ति - अतिशयोक्ति
  • केन्द्रीयकरण केन्द्रीकरण
  • कीर्ती - कीर्ति
  • तरुछाया - तरुच्छाया
  • भौसागर - भवसागर
  • अक्षोहिणी - अक्षौहिणी
  • हस्पताल - अस्पताल
  • श्रृंखला - शृंखला
  • सेवानिवृत - सेवानिवृत्त
  • स्वप्नदृष्टा - स्वप्नद्रष्टा
  • प्रज्ज्वलित - प्रज्वलित

हिन्दी में दीर्घ स्वर कितने हैं?

  1. 4
  2. 6
  3. 7
  4. 10

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : 7

वर्ण विचार Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

हिन्दी में दीर्घ स्वर 7 हैं।

दीर्घ स्वर हैं-

  • दीर्घ स्वर सात होते है-
    • आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।

Key Points

  • हिंदी वर्णमाला में 11 स्वर हैं – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ

स्वर (vowel)

उन ध्वनियों को कहते हैं जो बिना किसी अन्य वर्णों की सहायता के उच्चारित किये जाते हैं। स्वतंत्र रूप से बोले जाने वाले वर्ण, स्वर कहलाते हैं।

हिंदी वर्णमाला

हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन से मिलकर बनती है। हिंदी में वर्णों (स्वर और व्यंजन) की कुल संख्या 52 है, जिसमें 11 स्वर और 41 व्यंजन होते हैं।

Confusion Points
  • हिन्दी भाषा में 11 स्वर होते है, अं, अः मिलाकर तेरह माने जाते है।
  • हिंदी वर्णमाला में अनुस्वार(अं) एवं विसर्ग(अ:) अयोगवाह वर्ण होते हैं। अं एवं अ: अयोगवाह होते हैं।

सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. पौराणिक
  2. पुराणिक
  3. पौरानिक
  4. पूराणिक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : पौराणिक

वर्ण विचार Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही वर्तनी वाले शब्द है - 'पौराणिक'

  • पौराणिक - जिसका उल्लेख पुराण में हुआ हो 
  • अन्य सभी विकल्प वर्तनी की दृष्टि से गलत है।

Mistake Points 

  • पुराणिक - (औ' वर्ण से सम्बन्धित त्रुटि)
  • पौरानिक ('ण' वर्ण से सम्बन्धित त्रुटि)
  • पूराणिक ('औ' की मात्रा से सम्बन्धित त्रुटि)

Key Points 

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं। वर्तनी का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है।
  • यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Information कुछ अशुद्ध से शुद्ध शब्द:-

  • शुद्ध - शुद्ध
  • परिपेक्ष्य - परिप्रेक्ष्य
  • बहुब्रीही - बहुव्रीहि
  • विरहणी - विरहिणी
  • शांतमय - शांतिमय
  • पूज्यनीय - पूजनीय
  • संग्रहित - संगृ‍हीत 

शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है

  1. शृंगार 
  2. श्रृगार
  3. श्रृंगार
  4. श्रृंगर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : शृंगार 

वर्ण विचार Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

हमे पता है कि आप 'श्रृगांर' सही समझ रहे है, परन्तु Testbook हमेशा परीक्षा में जो वास्तव मे सच होता है और जो मानक होता है उसको ही सही मानते है। अत: 'शृंगार' सही है, न की 'श्रृगांर'। आप किसी भी 'standard book' या UPSC की मानक पुस्तकों में भी देख सकेंगे।   

सही विकल्प ‘शृंगार’ है। अन्य सभी विकल्पों में अशुद्ध वर्तनी है।Key Points 

  • उपर्युक्त विकल्पों में ‘शृंगार’ शब्द की वर्तनी शुद्ध है। 
  • शृंगार शब्द में शृ संयुक्ताक्षर का निर्माण श् व ऋ के संयोजन से होता है तथा श्र का निर्माण श् तथा र से।

Additional Information 

  • शृंगार शब्द का निर्माण श एवं ऋ के सहयोग से हुआ है। इस आधार पर इस शब्द की सही वर्तनी शृंगार ही सही है।
  • श्रृंगार एक गलत वर्त्तनी है। अशुद्ध वर्तनी श्रृंगार में आधा र की मात्रा को लगाया गया है, जो कि गलत है।
  • अन्य उदाहरण- शृंखला ही सही वर्त्तनी है, श्रृंखला गलत है।
  • श्र में वस्तुतः पहले से ही श तथा र विद्यमान होते हैं।
  • अतः इसमें फिर से ऋ की मात्रा का संयोजन अशुद्ध है। हिंदी में वस्तुतः इस अशुद्ध वर्तनी का प्रयोग होता आ रहा है परन्तु ये सही नहीं है।

Important Points

वर्तनी

किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को 'वर्तनी' कहते हैं। किसी भी भाषा की समस्त ध्वनियों को सही ढंग से उच्चरित करने और लिखने के लिए वर्तनी की एकरूपता स्थिर की जाती है।

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti tiger teen patti sweet teen patti club apk teen patti joy mod apk