'अपने घर, गाँव या नगर में किसी का आदर नहीं होता', अभिव्यक्ति हेतु निकटतम लोकोक्ति है -

  1. घर की खाँड किरकिरी, बाहर का गुड़ मीठा।
  2. घर के पीरों को तेल का मलीदा।
  3. घर की बिल्ली घर में ही शिकार।
  4. घर आये नाग न पूजिए, बामी पूजन जाय।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : घर के पीरों को तेल का मलीदा।

Detailed Solution

Download Solution PDF

'अपने घर, गाँव या नगर में किसी का आदर नहीं होता', अभिव्यक्ति हेतु निकटतम लोकोक्ति है - घर के पीरों को तेल का मलीदा।Key Points

  • घर के पीरों को तेल का मलीदा लोकोक्ति का अर्थ- घर, गाँव या नगर में स्थानीय श्रेष्ठतम का सम्मान नहीं होता है।
  • लोकोक्ति की परिभाषा- लोक में प्रचलित उक्ति को लोकोक्ति कहते है l
    • जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है l
    • लोकोक्ति को कहावत भी कहते है।
    • उदाहरण- आम के आम गुठलियों के दाम, अर्थ- दोहरा लाभ प्राप्त होना।
  • अन्य विकल्प- 
लोकोक्ति अर्थ
घर की खाँड किरकिरी, बाहर का गुड़ मीठा। घर की श्रेष्ठ वस्तु की अपेक्षा बाहर की निकृष्ट वस्तु को श्रेष्ठ समझना।
घर की बिल्ली घर में ही शिकार। घर वालों को ही धोखा देना।
घर आये नाग न पूजिए, बामी पूजन जाय। निकटस्थ व्यक्ति से काम न निकालकर, अपने काम के लिए इधर-उधर भटकता
फिरे।

Additional Informationलोकोक्ति के अन्य उदाहरण- 

लोकोक्ति अर्थ
रुपया तो शेख नहीं तो जुलाहा रुपया से आदमी की इज़्ज़त होती है, ज़र है तो नर है वर्ना ख़र है।
छूटा बाज न आवे हाथ  बहुमूल्य वस्तु एक बार दूर जाने के बाद वापस हाथ नहीं लगती।
कन-कन जोड़े मन जुड़े एक−एक कण जोड़ने से मण इकट्ठा हो जाता है। 
 
अधजल गगरी छलकत जाये ज्ञान कम और दिखावा अधिक करना।
चमड़ी जाये पर दमड़ी न जाये अत्यधिक कंजूस होना।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master apk best teen patti master official teen patti star teen patti app