Question
Download Solution PDFस्वनिम के संबंध में उपयुक्त कथन हैं।
A. वाक्य में शब्दों के संबंध निर्धारित करते हैं।
B. इसका संबंध मौखिक भाषा से है।
C. सार्थकता की दृष्टि से शब्द लघुतम इकाई है।
D. यह उच्चरित भाषा की लघुतम इकाई है।
E. इसका ज्ञान भाषा के शुद्ध उच्चारण को जानने में सहायक है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFस्वनिम के संबंध में उपयुक्त कथन है - 3) केवल B, D और E
- स्वनिम के संबंध में उपयुक्त कथन-
- इसका संबंध मौखिक भाषा से है।
- यह उच्चारित भाषा की लघुतम इकाई है।
- इसका ज्ञान भाषा के शुद्ध उच्चारण को जानने में सहायक है।
Key Pointsस्वनिम –
- किसी भाषा या बोली में, स्वनिम (phoneme) उच्चारित ध्वनि की सबसे छोटी ईकाई है।
- स्वनिम के लिए ध्वनिग्राम, स्वनग्राम आदि शब्द भी प्रयुक्त होते हैं।
- अंग्रेजी में इसका पर्यायी शब्द फोनीम (phoneme) है।
- Phoneme के लिए प्रयुक्त होने वाला ‘स्वनिम’ शब्द ‘ध्वनिग्राम’ की अपेक्षा कहीं अधिक नया है, किन्तु आजकल इसका ही प्रयोग चल रहा है।
Important Points
- स्वनिम ज्ञान से भाषा के शुद्ध उच्चारण में सरलता होती है।
- स्वनिम के माध्यम से ही किसी भाषा की मूल ध्वनियों का ज्ञान होता है।
- इस प्रकार भाषा-शिक्षण में स्वनिम ज्ञान का विशेष महत्त्व है।
- स्वनिम उच्चरित भाषा से सम्बन्धित है।
- इनके माध्यम से भाषा की ध्वनियों की संख्या का नियंत्रण होता है। इस प्रकार के नियंत्रण से भाषा उच्चारण में समुचित व्यवस्था बनी रहती है।
- स्वनिम व्यवस्था से नई ध्वनियों के आगम पर उनका सीखना संभव और सरल होता है।
- स्वनिम भाषा की अर्थ भेदक इकाई है। भाषा की अन्य इकाइयाँ - शब्द, पद, वाक्य आदि का ज्ञान तब तक संभव नहीं होता जब तक स्वनिम का ज्ञान न हो, क्योंकि भाषा की परवर्ती
- वृहत्तर इकाइयाँ स्वनिम पर आधारित हैं।
- लिपि-निर्माण में स्वनिम की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। किसी भाषा के स्वनिमों के निश्चयन के पश्चात ही लिपि का निर्माण होता है।
- इस प्रकार स्वनिम को लिपि का मूलाधार कह सकते हैं।
- आदर्श लिपि का निश्चय ही स्वनिम के माध्यम से होता है। जिस लिपि में एक स्वनिम के लिए एक लिपि चिह्न हो, उसे आदर्श लिपि कह सकते हैं।
- स्वनिम के माध्यम से ही अन्तरराष्ट्रीय लिपि (I.N.P.A) का रूप सामने आया है। सभी भाषाओं के विभिन्न स्वनिमों के लिए इसमें समुचित रूप से एक-एक चिह्न की व्यवस्था होती है इस प्रकार भाषा के शुद्ध उच्चारण, आदर्श लिपि और अन्तरराष्ट्रीय लिपि निर्माण आदि में स्वनिम की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।
Additional Information
- वाक्य में शब्दों के संबंध निर्धारित नहीं करते। बल्कि इनके माध्यम से भाषा की ध्वनियों यों की संख्या का नियंत्रण होता है।
- सार्थकता की दृष्टि से शब्द लघुतम इकाई है यह कथन गलत है क्योंकि स्वनिम भाषा की लघुत्तम इकाई है।
- सवनिम अर्थ-भेदक इकाई है।
Last updated on Jun 12, 2025
-> The UGC NET June 2025 exam will be conducted from 25th to 29th June 2025.
-> The UGC-NET exam takes place for 85 subjects, to determine the eligibility for 'Junior Research Fellowship’ and ‘Assistant Professor’ posts, as well as for PhD. admissions.
-> The exam is conducted bi-annually - in June and December cycles.
-> The exam comprises two papers - Paper I and Paper II. Paper I consists of 50 questions and Paper II consists of 100 questions.
-> The candidates who are preparing for the exam can check the UGC NET Previous Year Papers and UGC NET Test Series to boost their preparations.