Question
Download Solution PDF‘सदानन्द' में संधि है;
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDF‘सदानन्द' में संधि है; व्यंजन संधि
Key Points
- 'सदानन्द' में व्यंजन संधि है, इसका संधि विच्छेद 'सत् + आनन्द' (त् + आ = दा) होता है।
- व्यंजन संधि का नियम - त् का मेल ग, घ, द, ध, ब, भ, य, र, व या किसी स्वर से हो जाए तो द् हो जाता है।
- जैसे -
- सत् + भावना = सद्भावना (त् + भ = द्भ)
- जगत् + ईश = जगदीश (त् + ई = दी)
- भगवत् + भक्ति = भगवद्भक्ति (त् - भ = द्भ)
- तत् + रूप = तद्रूप त् + र = द्र )
- सत् + धर्म = सद्धर्म (त् + ध = द्ध)
Important Points
संधि-
|
संधि |
परिभाषा |
उदाहरण |
स्वर | दो स्वरों के मेल से उत्पन्न होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं। इसके इसके पाँच भेद हैं- दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण, अयादि। | भानु + उदय = भानूदय (उ + उ = ऊ) |
व्यंजन | व्यंजन के बाद किसी स्वर या व्यंजन के आने से उस व्यंजन में जो परिवर्तन होता है, वह व्यंजन संधि कहलाता है। | दिक् + गज = दिग्गज (क् + ग = ग्ग )। |
विसर्ग | विसर्ग के साथ स्वर अथवा व्यंजन के मिलने से जो विकार उत्पन्न होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं। | निः + रस = नीरस |
Additional Information
संधि | परिभाषा | उदाहरण |
गुण | जब संधि करते समय (अ, आ) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ए‘ बनता है, जब (अ, आ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ओ‘ बनता है, जब (अ, आ) के साथ (ऋ) हो तो ‘अर्‘ बनता है तो यह गुण संधि कहलाती है। |
महा + ईश = महेश (आ + ई = ए) ज्ञान + उपदेश = ज्ञानोपदेश (अ + उ = ओ) देव + ऋषि = देवर्षि (अ + ऋ = अर्) |
यण | जब संधि करते समय (इ, ई) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘य‘ बन जाता है,जब (उ, ऊ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘व‘ बन जाता है, जब (ऋ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘र्‘ बनता है, तो उसे यण संधि कहते है। |
अधि + अयन = अध्ययन (इ + अ = य) अनु + एषण = अन्वेषण (उ + ए = वे) मातृ + आज्ञा = मात्राज्ञा (ऋ + आ = र्) |
Last updated on Feb 21, 2025
-> The Hall Ticket for Physical Efficiency Test of Uttarakhand Police Constable has been released.
-> Uttarakhand Police Constable Notification 2024 was released for 2000 Vacancies of Constable District Police (Male) and Constable PAC/IRB (Male) under the Uttarakhand Police Department.
-> The Written test is tentatively scheduled for 15th June 2025.
-> The selected candidates under the recruitment process will get Uttarakhand Police Constable Salary range between Rs. 21,700 to Rs. 69,100.