Question
Download Solution PDFनिम्न में से कौन-सा शब्द निपात का उदाहरण नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर "मैं" है।
- दिए गए विकल्पों में, 'मैं' शब्द निपात का उदाहरण नहीं है।
- 'मैं' शब्द 'उत्तम पुरुष सर्वनाम' है।
- किसी भी बात पर अधिक भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है निपात कहलाता है।
- जैसे- भी, तो, तक, केवल, ही, मात्र आदि।
Key Points
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:
उदाहरण:
- राधा ने मुझसे बात तक नहीं की।
- कल से मैं भी आपके साथ स्कूल आऊंगा।
- राम को आज रात रुकना ही पड़ सकता है।
- उपरोक्त उदाहरणों में तक, ही, भी शब्द वाक्यों को बल दे रहे हैं।
Important Points
- वे शब्द जिनमे लिंग, कारक, वचन, पुरुष आदि के कारण कोई विकार/ परिवर्तन उत्पन्न नहीं होता है, अव्यय शब्द कहलाते है।
- जैसे – आज, कब, इधर, किन्तु आदि।
- अव्यय के पांच भेद हैं –
अव्यय |
परिभाषा |
उदाहरण |
|
क्रिया-विशेषण |
जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले। |
वह धीरे-धीरे खाना खाता है। |
|
सम्बन्धबोधक |
वे शब्द जो संज्ञा, सर्वनाम शब्दों को अन्य संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के साथ सम्बन्ध का बोध कराते हैं। |
मंदिर के पास नदी है। |
|
समुच्चयबोधक |
दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ने वाले संयोजक शब्द को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं। |
वह दफ्तर से आया और सो गया। |
|
विस्मयादिबोधक |
जिन वाक्यों में घृणा, हर्ष, शोक, आश्चर्य के भाव प्रकट हों। इसमें विस्मयादिबोधक (!) चिह्न का प्रयोग किया जाता है। |
वाह! तुमने तो कमाल कर दिया। |
|
निपात |
किसी भी बात पर अधिक भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है निपात कहलाता है। |
आज राज तुम्हे पार्टी में रुकना ही पड़ेगा। 'ही' निपात शब्द है। निपात शब्द - भी , तो, तक , केवल , ही , मात्र आदि। |
Additional Information
- संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों कोसर्वनामकहते हैं।
- जैसे - मैं, वह, वे, उन्हें, अपने तुम, हम आदि।
- पुरुषवाचक सर्वनाम के प्रकार:
- हिंदी में पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते है:
- उत्तम पुरुष सर्वनाम- जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता/बोलने वाला लिखने वाला खुद के बारे में बताने के लिए करता है।
- जैसे: मैं, मुझे, मुझको, मेरा, मेरी, हमारी, हम, हमारा, हमें आदि।
- मध्यम पुरुष सर्वनाम- जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता सुनने वाले व्यक्ति के लिए करता है।
- जैसे: तुम, तुमको, तुझे, तू, आप, आपने आदि।
- अन्य पुरुष सर्वनाम- जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता किसी तीसरे व्यक्ति के बारे में बताने के लिए करता है, तब इस सर्वनाम का प्रयोग होता है।
- जैसे: यह, वह, ये, वे, आदि।
Last updated on Dec 30, 2024
-> The RPSC Senior Teacher Response Sheet has been released for vacancies under the Sanskrit Education Department. The exam was held between 28th to 31st of December 2024.
-> The latest RPSC Senior Teacher Notification 2024 was released for 2129 vacancies under the Secondary Education Department.
-> The applications can be submitted online by 24th January 2025.
-> The written examination for RPSC Senior Teacher Grade 2 Recruitment (Secondary Ed. Dept.) will be conducted from 7th September 2025 to 12th September 2025.
->The selection of candidates is based on marks scored in the written exam followed by verification of documents.
-> Candidates must go through the RPSC Senior Teacher Grade 2 previous year papers.