वाक्यांश के लिए एक शब्द MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्यांश के लिए एक शब्द - Download Free PDF
Last updated on Jul 17, 2025
Latest वाक्यांश के लिए एक शब्द MCQ Objective Questions
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 1:
'पर पुरुष से प्रेम करने वाली स्त्री' को क्या कहते है:
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 1 Detailed Solution
पर पुरुष से प्रेम करने वाली स्त्री' को 'परकीया' कहा जाता है, अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
Key Points
- ‘पर पुरुष से प्रेम करने वाली स्त्री' को 'परकीया' कहा जाता है।
अन्य विकल्प:
वाक्यांश |
एक शब्द |
किसी का विनाश करने वाली |
घातिनी |
पति को मारने वाली स्त्री |
पतिहंता |
अपने पति की उपेक्षा कर परपुरुष से प्रेम करनेवाली नायिका।
|
परकीया |
व्यभिचारिणी स्त्री | कुलटा |
वाक्यांश |
भाषा को सुंदर, आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वह वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है। |
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 2:
जिसे तुरंत उचित उत्तर सूझ जाए, उसे कहते हैं:
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 2 Detailed Solution
उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "प्रत्युत्पन्नमति" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।Key Points
- जिसे तुरंत उचित उत्तर सूझ जाए उसे प्रत्युत्पन्नमति कहते हैं।
- प्रत्युत्पन्नमति
- स्त्रीलिंग
- अतिशीघ्र सोचने, समझने की शक्ति।
- स्त्रीलिंग
- मेधावी
- विशेषण
- ज्ञानी।
- तीव्र बुद्धिवाला।
- विशेषण
- कुशाग्र-बुद्धि
- विशेषण
- जो बहुत जल्दी सब बातें समझ लेता हो।
- विशेषण
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 3:
जिसका तेज निकल गया है।
दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 3 Detailed Solution
- जिसका तेज निकल गया है- निस्तेज।
शब्द | वाक्यांश |
तेजोमय | शक्ति से परिपूर्ण। |
तेजस्वी |
तेजवाला, प्रतापी।
|
तेजोदीप्त | तेज से परिपूरित। |
Important Pointsकुछ अन्य महत्वपूर्ण वाक्यांश-
शब्द | वाक्यांश |
अतिवृष्टि | आवश्यकता से अधिक वर्षा। |
अगणित | जिसे गिना न जा सके। |
अप्रत्याशित | जिसकी आशा न की गई हो। |
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 4:
'जिसे वचन द्वारा व्यक्त नहीं किया जा सके' वाक्यांश के लिए उचित शब्द क्या होगा?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 4 Detailed Solution
'जिसे वचन द्वारा व्यक्त नहीं किया जा सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द- "अनिर्वचनीय" है।
Key Points
- अनिर्वचनीय- जिसे वचन द्वारा व्यक्त नहीं किया जा सके।
अन्य विकल्प-
शब्द | वाक्यांश |
अनिवार्य | जिसका निवारण न हो सके। |
अलौकिक | जो लोक में न मिलता हो। |
अनुकरणीय | अनुकरण करने योग्य। |
Important Points
शब्द | वाक्यांश |
दुर्गम | जहॉं पहुँचना कठिन हो। |
अगम | जहॉं पहुँचा न जा सके। |
दुष्कर | जिसे करना बहुत कठिन हो। |
Additional Information
परिभाषा | उदाहरण |
वाक्यांश- जब अनेक शब्दों के स्थान पर केवल एक शब्द का प्रयोग किया जाता है, तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहा जाता है। | जिसका विवाह न हुआ हो- अपरिणीत |
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 5:
निम्नलिखित विकल्पों में से एक वाक्यांश-युग्म अशुद्ध है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 5 Detailed Solution
"बुद्धि ही जिसकी आँखें हों-अमेध्य" वाक्यांश और उसके लिए एक शब्द का युग्म अशुद्ध है।
Key Points
- अशुद्ध युग्म- बुद्धि ही जिसकी आँखें हों- अमेध्य।
- शुद्ध युग्म- बुद्धि ही जिसकी आँखें हों- प्रज्ञाचक्षु।
- अन्य विकल्पों में दिए गए युग्म सही हैं।
Important Points
शब्द | वाक्यांश |
कुरीति | जो रीति बुरी हो। |
रेखांकित | जिसके नीचे रेखा हो। |
अमानुषिक | जो कार्य मनुष्य के लिए उचित न हो। |
Additional Information
परिभाषा- कम से कम शब्दों में अधिकाधिक भावों एवं विचारों की अभिव्यक्ति का प्रयास करना ही अनेक शब्दों के लिए एक शब्द है। |
Top वाक्यांश के लिए एक शब्द MCQ Objective Questions
'गुणदोष का समरूप मूल्याकन करने वाले' के लिए एक शब्द लिखिए-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFगुण दोष का समरूप मूल्यांकन करने वाले ''समीक्षक'' कहलाते हैं। इसलिए समीक्षक यहाँ सही उत्तर है।
Key Pointsसमीक्षक एक संज्ञा शब्द है जो किसी विवेचनकर्ता के लिए भी उपयोग किया जाता है।
- समीक्षक के पर्यायवाची शब्द है- आलोचक, समरूपक या निरूपक
वाक्यांशों के लिए एक शब्द के उदाहरण है :-
- कभी ना मरने वाला- अमर
- जो चित्र बनाता हो- चित्रकार
Additional Information
- दिए गए अन्य शब्दों का विश्लेषण:-
शास्त्रों का ज्ञाता या आचार्य | शास्त्रज्ञ |
जानने की जिज्ञासा रखने वाला या ज्ञानार्थी | जिज्ञासु |
ग्रह-नक्षत्र आदि का ज्ञाता | ज्योतिषी |
नीचे दिए वाक्यांश के लिए एक शब्द दिए गए विकल्पों में से चुनिए।
जिसका अपकार किया गया हो।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDF'जिसका अपकार किया गया हो' के लिए 'अपकृत' शब्द उपयुक्त होगा।
Key Points
- अपकृत- जिसका अपकार किया गया हो।
अन्य विकल्प-
- उपकार- भलाई के उद्देश्य से किया गया कार्य।
- उपकृत - जिस पर उपकार किया गया हो।
- अपकार- नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया कार्य
Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश व उनके लिए प्रयोग होने वाले एक शब्द-
- जो दूसरो के पीछे चलता हो- अनुगामी
- जो बिना बुलाए आ जाता हो- अनाहूत
- जो पहाड़ को धारण करता हो- गिरिधारी
- जो दूसरों का भला करता हो- परार्थी
- जो किसी पर अभियोग लगाए- अभियोक्ता, अभियोगी
- जो सब कुछ उदारता से देना जानता हो- औदार्यता
'जो कहा न जा सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - "अकथनीय" l
Key Points
- 'जो कहा न जा सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द - अकथनीय l
अन्य विकल्प :-
- कथित - कहा गया l
- अकथित - जो ना कहा गया हो l
- अपठनीय - जो पढ़ने योग्य ना हो l
Additional Information
- जब किसी वाक्य में प्रयुक्त या स्वतन्त्र, किसी वाक्यांश के लिए किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है, जो उस वाक्यांश के अर्थ को पूरी तरह सिद्ध करता हो तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं, अर्थात अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है l
- वाक्यांश के लिए एक शब्द के उदाहरण:-
- जिस ने हमला किया हो - आक्रान्ता
- जिसे सूँघा जा सके - आघ्रेय
- किसी स्थान के सर्वाधिक पुराने निवासी - आदिवासी
- वह चीज जिसकी चाहत हो - इच्छित
‘अर्थ से संबंध रखने वाला’ के लिए निम्नलिखित में से कौनसा शब्द है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDF‘अर्थ से संबंध रखने वाला’ के लिए शब्द 'आर्थिक' है। अन्य विकल्प असंगत है।
जैसे - आजकल कोरोना महामारी के बीच आर्थिक मंदी का संकट गहराता जा रहा है।
Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण:
मुद्रास्फीति |
जब किसी अर्थव्यवस्था में सामान्य कीमत स्तर लगातार बढ़े और मुद्रा का मूल्य कम हो जाए। |
व्यापारी |
व्यापार करनेवाला। |
व्यावसायिक |
व्यवसाय संबंधी। |
Additional Information
वाक्यांश |
भाषा को सुंदर, आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वह वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है। |
दिए गए वाक्यांश के लिए शब्द दीजिये।
मध्य रात्रि का समय
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘निशीथ’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
- दिए गए वाक्यांश "मध्य रात्रि का समय" के लिए एक शब्द "निशीथ" है।
- निशीथ शब्द का अर्थ - अर्ध रात्रि।
अन्य विकल्प:-
शब्द |
अर्थ |
विभावरी |
रात, तारोंवाली रात। |
उषाकाल |
भोर का समय। |
प्रदोष |
सूर्यास्त का समय, संध्या। |
Additional Information
'वह बात जो जन साधारण में चलती आ रही है' इस वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द दीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है ''किवदंती''। दिए गए अन्य विकल्प अनुचित हैं।
Key Points"वह बात जो जनसाधारण में चलती आ रही है" उसे 'किवदंती' कहते हैं।
- लोक जीवन में किवदंती का बहुत महत्व है |
- जो परंपराएं या कहानियां, कथाएं पीढ़ियों-दर-पीढ़ियों एक से दूसरी को सुनाई जाती रही हो, वह किवदंती कहलाती हैं।
- इसलिए यह शब्द दिए गए वाक्य में सार्थक शब्द है।
Additional Informationअन्य शब्दों का विश्लेषण इस प्रकार है :-
कूपमडूक | इस शब्द का अर्थ है कुएं का मेंढक या ऐसा व्यक्ति जो संकुचित अनुभव, ज्ञान के साथ पूरी जिंदगी बिता देता है। |
किकर्तव्य | असमंजस की सोच या पता ना पड़ना कि क्या किया जाए। |
कपोल-कल्पित | बिना किसी आधार के अपने मन से बना ली गई बात मनगढ़ंत कहानी,बनावटी बात। |
'जिसकी बाँह घुटनों तक हो' - वाक्यांश के लिए एक शब्द कौन सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFइसका सही उत्तर ‘आजानुबाहु' होगा। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।
Mistake Points
- आजानुबाहु.... सही उत्तर है।
- अन्य शब्द, विकल्प वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है।
Key Points
‘जिसकी बाँह घुटनों तक हो’-वाक्यांश के लिए ‘आजानुबाहु’ शब्द होता है।
- आजानुबाहु: की वर्तनी शुद्ध है।
अन्य वाक्यांश
एक शब्द |
वाक्यांश |
अगणनीय |
जिसकी गणना न की जा सके |
अवर्णनीय |
जिसका वर्णन न किया जा सके |
अजर |
जो कभी बूढ़ा न हो |
अखंडनीय |
जिसका खंडन न किया जा सके |
Additional Information
- वाक्यांश- भाषा को सुंदर, आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वह वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।
दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।
जिसका अपहरण हो सके
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - "अपहार्य" lKey Points
- 'जिसका अपहरण हो सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द है - 'अपहार्य' l
- अन्य विकल्प :-
- अपरिहार्य - जिसका परिहार न हो सकता हो l
- अपसव्य - दाहिने कंधे पर रखा हुआ l
- अपहारित - हरण किया हुआ l
Additional Information
- जब किसी वाक्य में प्रयुक्त या स्वतन्त्र, किसी वाक्यांश के लिए किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है, जो उस वाक्यांश के अर्थ को पूरी तरह सिद्ध करता हो तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं, अर्थात अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।
- कुछ अन्य वाक्यांशों के लिए एक शब्द :-
- करने की इच्छा - चिकीर्षा
- कुबेर का बगीचा - चैत्ररथ
- कुबेर का पुत्र - नलकूबर
'जो बर्तन बेचने का काम करे' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDF'जो बर्तन बेचने का काम करे' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा- 'कसेरा'
- मिट्टी के बर्तन बनाने वाला व्यक्ति - कुम्हार
- छोटे-मोटे काम करने वाला व्यक्ति - कमेरा
- लकड़ी का काम करने वाला व्यक्ति - बढ़ई
Key Points
- अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।
Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द:-
- बरसात बिल्कुल न होना - अनावृष्टि
- जिस पुस्तक में आठ अध्याय हो - अष्टाध्यायी
- जिसका भाषा द्वारा वर्णन असंभव हो - अनिर्वचनीय
- जो आज तक से सम्बन्ध रखता है - अद्यतन
- जिसको भेदा न जा सके - अभेद्य
- जो साधा न जा सके - असाध्य
- ऊपर की ओर जाने वाली - उर्ध्वगामी
- कम बोलनेवाला - मितभाषी
- कम अक्ल वाला - अल्पबुद्धि
- कठिनाई से समझने योग्य - दुर्बोध
दिए गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।
कमल की दण्ड
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यांश के लिए एक शब्द Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - "मृणाल" lKey Points
- 'कमल की दण्ड' वाक्यांश के लिए एक शब्द है - मृणाल l
- अन्य विकल्प :-
- पराग - पौधे द्वारा संश्लेषित शर्करा युक्त तरल पदार्थ l
- पुरन्द्र - पुर, नगर या घर को तोड़ने वाला l
- औरस - विवाहित स्त्री से उत्पन्न, जायज l
Additional Information
- जब किसी वाक्य में प्रयुक्त या स्वतन्त्र, किसी वाक्यांश के लिए किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है, जो उस वाक्यांश के अर्थ को पूरी तरह सिद्ध करता हो तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं, अर्थात अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।
- कुछ अन्य वाक्यांशों के लिए एक शब्द:-
- विशेषज्ञ - किसी विषय का विशेष ज्ञान रखने वाला l
- बहुज्ञ - बहुत अधिक जानने वाला l
- मर्मज्ञ - मर्म को समझने वाला l